फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Area residents upset due to lack of repairs on the banks of Chandan River

Maharajganj News: चंदन नदी के किनारे मरम्मत न होने से क्षेत्रवासी परेशान

Fri, 21 Jun 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Area residents upset due to lack of repairs on the banks of Chandan River
नदी में विलीन हुआ बांध का किनारा।  
ठूठीबारी। चंदन नदी के किनारे मरम्मत न होने से क्षेत्रावासी परेशान हैं। बारिश में पानी का दबाव बढ़ा तो कमजोर किनारा टूट सकता है। ठूठीबारी कस्बे के सटे चंदन नदी व झरही ऊर्फ प्यास नदी होकर बहती है। नौतनवा क्षेत्र के दोमुहान गांव के सामने दोनों नदियां मिल जाती हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल ब्लॉक के भरवलियां, बकुलडिहा, सुकरहर, लक्ष्मीपुर खुर्द एवं नौतनवा ब्लॉक के दोमुहान, मल्लाह टोली, लोहार टोला के सामने चंदन नदी की तेज धारा से हर साल कटान होता है। इससे मल्लाहटोला, दोमुहान, जिगिनिहवां, कजड़हवां, साहू टोला, अहीरन टोला, लोहार टोला, सीहाभार कचरहियां, धुमठवां आदि के लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

किसान सोलहू, विजय, उदयभान, लोरीक, दुखनी, जरीना, उलीमुन निशा ने बताया कि मल्हार टोली गांव के दक्षिण रामचंद्र गौतम के खेत के सामने चंदन नदी 200 मीटर पिछले बाढ़ में कटान कर दी थी, जिसका अभी तक मरम्मत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जर्जर तटबंध की मरम्मत की मांग की। खैराटी के दूधनाथ चौहान ने बताया कि बाढ़ से हर साल किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो जाती है। टूटे बंधे की मरम्मत समय से न होने के चलते समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लाह टोली के पूरन सहानी ने बताया कि लोगों की समस्या से जिम्मेदार बेखबर हैं। जिगिनिहवा की श्रीमती देवी ने कहा कि चंदन नदी की कटान से खेत नदी में विलीन हो गया है। कमजोर किनारे से डर लग रहा है। रामबचन ने बताया कि जर्जर किनारे की मरम्मत नहीं हुई है।
-------------
समय से पहले सभी तटबंधों की मरम्मत करा दी गई है। अगर कहीं समस्या है तो जांच कर समाधान करा दिया जाएगा।
-राजीव कपिल, एक्सईएन, सिंचाई खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed