फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aprajita,maharajganj aprajita news

डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें

Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
aprajita,maharajganj  aprajita news
डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें
विज्ञापन

मुंदर प्रसाद इंटर कालेज बरगदवां बाजार में आयोजित कार्यक्रम में सीओ ने छात्राआें को दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है। डरें नहीं खुलकर अपनी बात कहें। समस्या का त्वरित समाधान होगा। सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखें। यह विपरीत समय में आपकी मददगार बनेंगी। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से विशेष व्यवस्था है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। हेल्पलाइन नंबर पर फोन भी महिला कर्मी ही सुनती हैं। उनके द्वारा समस्या सुनने के बाद संबंधित क्षेत्र के थाने को त्वरित सूचना दी जाती है।
यह कहना है क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान का। वे सोमवार को मुंदर प्रसाद इंटर कालेज बरगदवां में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने 1090 वूमेन पॉवर लाइन और डायल 112 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन की मदद से आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान बनें और देश के विकास में सहयोग दें। हमारा देश और समाज तभी सशक्त बनेगा जब यहां की महिलाएं शिक्षित, सेहतमंद और सशक्त होंगी। उन्होंने छात्राओं के हर सवाल का जवाब देते हुए सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। उन्हें सशक्त बनने का संदेश देकर हेल्प लाइन नंबर कैसे काम करता है, इसके बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन गंभीर है। अपराजिता मुहिम बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसे कार्यक्रमों से बेटियों का आत्मबल बढ़ने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में 95 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नागेश्वर सिंह, अजीत कुमार, सतीश कुमार पासवान, गिरीश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल, मोहम्मद आरीफ अंसारी, धीरज त्रिपाठी, जय प्रकाश शुक्ल, गोविन्द नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।

पाठशाला से बढ़ा आत्मविश्वास
कक्षा 11 की छात्रा सुमन मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कैसे किया जाए। इस बारे में बेहतर ढंग से जानकारी मिली। संजना गौंड ने बताया कि पाठशाला की जानकारियों से आत्मविश्वास बढ़ा है। ममता चौधरी ने बताया कि हर रोज की क्लास से इतर पाठशाला में सुरक्षा संबंधी जानकारी ही नहीं सफलता का टिप्स भी मिली। गूंजा मौर्य ने कहा कि मन की भ्रांतियां पुलिस की पाठशाला से दूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed