{"_id":"58b71b664f1c1b3f068320a1","slug":"appeal-to-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन के लिए व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन के लिए व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में उत्साहित भीड़ बार-बार नारे लगा रही थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला जेल के निकट बुधवार को आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में भाजपा नेताओं ने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। सपा बसपा व कांग्रेस की खिलाफत करते हुए यूपी के विकास एवं सुशासन के मुद्दे पर यूपी में सत्ता और व्यवस्था की परिवर्तन के लिए लोगों से वोट देने की अपील की।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पंद्रह सालों से कभी बबुआ कभी बुआ का राज रहा है। इन दोनों ने मिलकर प्रदेश को लुटा है। सपा बसपा जब भी सत्ता में आई है। भ्रष्टाचार अपराध व शोषण बढ़ा है। जाति धर्म की राजनीति में यूपी को विकास के मुद्दे से भटका कर लोगों को ठगने का काम किया है। प्रदेश में सबसे बड़ा भर्ती घोटाला और पेंशन घोटाला कर सीएम कहते हैं कि काम बोलता है जबकि सपा के गुंडों ने किसानों व्यापारियों का उत्पीड़न कर प्रदेश में अपराध को बढ़ावा देने का काम किया है।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र में जबसे भाजपा की सरकार आयी जिले के विकास ने रफ्तार पकडी है। जिले की दो प्रमुख सड़कों को एनएच से जोड़ केंद्र सरकार ने जिले के 89 हजार घरों में गैस कनेक्सन देने के साथ ही सैकड़ों गांवों को बिजली से रौशन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र विकास के लिए पैसा भेजती है तो प्रदेश में बैठी सपा की सरकार उसे सैफई के विकास पर खत्म कर देती है। ऐसे में आपका एक वोट यूपी को विकास के नये रास्ते पर ले जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के पनियरा विस प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने जनता से झूठा वादा कर 2012 में सरकार बनायी और हाई स्कूल पास करने पर टैबलेट, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और किसानों के कर्जमाफी की बात कही थी लेकिन न टैबलेट मिला न भत्ता और न ही किसानों का कर्जा ही माफ हुआ। ऐसे में छात्रों, बेरोजगार नौजवानों व किसानों को ठगने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। फरेंदा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि महराजगंज में उमड़ा यह जनसैलाब यूपी में उठी परिवर्तन की सुनामी का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि यूपी से सपा और बसपा की विदाई का फैसला हो चुका है। बस उस पर जनता की मुहर लगनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो गांव गरीब किसान नौजवान सबका विकास होगा। सदर विस प्रत्याशी जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि गरीब में रहकर मैने जनहित के लिये संघर्ष किया मेरी मां ने लोगों के घरों में कपड़ा धूल कर मुझे संघर्षों में पाला है। गरीब का बेटा हूं, गरीबी देखी है।
अवसर मिला तो क्षेत्र का विकास करने के साथ हर गरीब मजलूम की आवाज बनूंगा और उनके हितों के लिये संघर्ष करता रहूंगा। सभा को सिसवां विस प्रत्याशी प्रेम सागर पटेल, नौतनवां विस प्रत्याशी समीर त्रिपाठी, पिपराईच विस प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह व राष्ट्रीय परिषद सदस्य कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, डा. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक महंत दूबे, संतोष सिंह, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि व जितेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।