फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aparajita00000

स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी

Wed, 05 Jun 2019 12:07 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 05 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
aparajita00000
स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। सीएचसी सदर के सभागार में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने स्वच्छता के लाभ बताए। कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। दस्तक अभियान की सफलता के लिए घर-घर संपर्क का सुझाव भी दिया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक हर तरीके से स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। स्वच्छता का अर्थ है शरीर, मन और हमारे चारों तरफ की चीजों साफ रहें। स्वच्छता मानव समुदाय का आवश्यक गुण होता है। यह बीमारियों से बचाव के सरलतम उपायों में से एक है। उन्होंने स्वास्थ विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में भी बताया गया। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता से मनुष्य की सात्विक वृत्ति को बढ़ावा मिला है। हमें अपने बच्चों को साफ-सफाई के महत्व और इसके उद्देश्यों को समझाना चाहिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सफाई को जीवन का नियमित अंग बनना चाहिए। बिना सफाई के शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। हम जीवन में अच्छी तरह फलफूल नहीं पाते, इसलिए स्वच्छता में ही भलाई है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान ऊषा, इंदू देवी, कमलावती, मीरा, सरोज, रूपा देवी, संगीता, जगवंता, उर्मिला, पार्वती, ममता देवी, संध्या देवी, सदीकुन निशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed