फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Any kind of negligence in development work will not be tolerated.

Maharajganj News: बर्दाश्त नहीं की जाएगी विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही

Fri, 20 Mar 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Any kind of negligence in development work will not be tolerated.
मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

परसामलिक। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह व डीसी मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को नौतनवा ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीडीओ सर्वप्रथम बीडीओ कार्यालय पहुंचे, जहां अभिलेखों की बारीकी से जांच की और कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मनरेगा सेल, एडीओ पंचायत कार्यालय तथा सभागार कक्ष व परिसर में स्थित विरासत वृक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए दस्तावेजों की जांच की तथा कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान सीडीओ ने आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल पूरा करने तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कूड़ा भंडारण को लेकर आरआरसी सेंटर का प्रयोग करें। साथ ही सामुदायिक शौचालय की निरंतर सफाई, पंचायत भवन का निरंतर संचालन व विरासत वृक्ष के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, एपीओ शशिकांत, एडीओ एजी मुनीर आलम, सीएम फेलो विजय मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed