{"_id":"622b83628888cb1fb911f4ba","slug":"annual-exam-start-will-be-22-march-maharajganj-news-gkp429644478","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 से होगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 से होगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 से होगी परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा
- जिले स्तर पर 13 मार्च तक होगा प्रश्नपत्रों का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 1,695 परिषदीय विद्यालयों में 22 से 27 मार्च तक वार्षिक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से कराए जाने के लिए समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यालयों में कराए जाने वाले वार्षिक परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 13 मार्च को जिले स्तर पर कक्षा एक से पांच तक तथा कक्षा छह से आठ तक के प्रश्नपत्रों का निर्माण कराया जाएगा। 16 मार्च को जिले स्तर पर प्रश्नपत्रों का मुद्रण कराया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से प्रश्नपत्रों का विद्यालय स्तर पर वितरण 21 मार्च को होगा। 22 से 27 मार्च तक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षाओं का आयोजन होगा। 28 से 30 मार्च तक मूल्यांकन कार्य एवं परीक्षाफल को तैयार किए जाने का कार्य होगा। 31 मार्च को परीक्षाफल की घोषणा एवं प्रगति रिपोर्ट का वितरण किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा कराए जाने की समयसारिणी जारी हो गई है। समयसारिणी के मुताबिक परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
दो लाख से अधिक परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा
जिले के परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में लगभग दो लाख से अधिक परीक्षार्थी के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉकवार विद्यार्थियों का वास्तविक विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।