फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ANMs receive instructions regarding data entry.

Maharajganj News: डेटा फीडिंग को लेकर एएनएम को मिला निर्देश

Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
ANMs receive instructions regarding data entry.
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने की। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने टीकाकरण कार्यक्रम, गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग, यू-विन पोर्टल, ई-कवच पोर्टल सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी मौजूद एएनएम को दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी संबंधित पोर्टलों पर समयबद्ध ढंग से अपडेट की जाए। बैठक में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं का अधिक से अधिक एचपीवी टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करें तथा पोर्टलों पर डेटा फीडिंग में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस दौरान बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह सहित एएनएम रेखा, रिंकी, अनुराधा, विजयलक्ष्मी, प्रियंका, उर्मिला, पूजा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed