{"_id":"617af8dd2b161c2c896bd7bd","slug":"anm-injured-in-accident-maharajganj-news-gkp414602711","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्षेप---------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्षेप---------------
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में एएनएम व संगिनी घायल
चौक बाजार (महराजगंज )। क्षेत्र के पथरदेवा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एएनएम सहित संगिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा भेजा। जानकारी के अनुसार विद्या देवी (28) निवासी बांदा, मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम है। बृहस्पतिवार को वह क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी में संगिनी मेवाती (38) निवासी कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा कला के संग टीकाकरण करने गई थी। अपनी स्कूटी से जब वापस स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा जा रही थीं, अभी मोरवन के करीब पथरदेवा के पास पहुंची थीं कि भूसा लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गईं जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। संवाद
क्षेत्र में चोर सक्रिय , पुलिस निष्क्रिय
घुघली। क्षेत्र में महीनों से चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जिसमे करीब पंद्रह दिनों में करीब चार जगहों पर सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम दे चुके चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। मंगलवार रात मेदिनीपुर में रमाकर कृष्ण त्रिपाठी के घर ताला तोड़कर नकद 5000 व कपड़ा उठा ले गए। उसी रात कुरमन टोला में पिंटू गुप्ता के यहां चोरों ने सेंध काटकर नकदी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। एक सप्ताह पहले खुशहलनगर के सोनारी पट्टी टोला निवासी पहाड़ी के यहां चोरी हुई। मेदिनीपुर गांव के सहजगंज निवासी शौकत के यहां भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। जखीरा चौकी प्रभारी रोहित यादव का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
द