{"_id":"698f7d71052f6f9c0a03e930","slug":"anm-and-cho-will-now-issue-ayushman-cards-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-171555-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एएनएम और सीएचओ अब बनाएंगे आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एएनएम और सीएचओ अब बनाएंगे आयुष्मान कार्ड
Sat, 14 Feb 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अब स्वास्थ्य उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात एएनएम और सीएचओ ही आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। अब तक 1070 पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है। कार्ड बनने के बाद लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
जानकारी के अनुसार, यह पहल आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्ड जारी होने के बाद लाभार्थी सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी।
पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोगों को तकनीकी दिक्कतों और लंबी दूरी तय करने की समस्या का सामना करना पड़ता था। कुल 431 स्वास्थ्य उपकेंद्र और 192 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में छूटे हुए पात्र परिवारों की पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया की जिले में इस अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।