फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An innocent child going to school was bitten by dogs.

Maharajganj News: स्कूल जा रहे मासूम को कुत्तों ने नोचा

Thu, 07 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
An innocent child going to school was bitten by dogs.
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेड़सर नानकार गांव का मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेड़सर नानाकार गांव में स्कूल जा रहे बालक को बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जा रहे पांच वर्षीय मासूम रुद्र पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। उसे सीएचसी सिरसिया पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेड़सर नानकार गांव निवासी रुद्र पाठक (5) पुत्र विजय पाठक एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि मासूम रुद्र बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे अकेले पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान कुत्तों का एक झुंड उसपर टूट पड़ा। मासूम की चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे, तबतक कुत्तों ने मासूम के बाएं हाथ की एक अंगुली, दाईं आंख के ऊपर सिर में करीब तीन जगहों पर नोचकर गहरा घाव कर दिया है। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्तों के झुंड में एक पागल कुत्ता भी था, जिसने मासूम पर हमला किया था।
विज्ञापन

मासूम का इलाज कर रहे सीएचसी सिरसिया के डाॅ. सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि मासूम का जख्म गहरा है, इलाज किया जा रहा है। अब वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed