{"_id":"658c106ccd4f76296508e4c3","slug":"an-indian-two-nepalese-arrested-with-smack-and-drug-injection-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12574-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ एक भारतीय, दो नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ एक भारतीय, दो नेपाली गिरफ्तार
Wed, 27 Dec 2023 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में पुलिस ने नशीले पदार्थ की अवैध कारोबार की सूचना पर मंगलवार देर रात छापा मारा। इस दौरान टीम ने 15 ग्राम स्मैक और नशीले इंजेक्शन के साथ एक भारतीय और दो नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली ठूठीबारी के थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने बताया कि वह ईंटहिया शिवमंदिर पर संदिग्ध वाहनों की जांच-पड़ताल कर रहीं थीं। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की बेलवा गांव में एक व्यक्ति नशीली दवाओं का धंधा कर रहा है। सूचना पर टीम के साथ गांव में पहुंच आरोपी के घर छापा मारा। पुलिस ने एक भारतीय और दो नेपाली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर 15 पुड़िया में 15 ग्राम स्मैक और 880 एम्पूल नशीली इंजेक्शन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मैनुद्दीन निवासी बेलवा ठूठीबारी और अजय चौधरी तथा सागर चौधरी निवासी जगरनाथपुर थाना बसहिया जिला नवलपरासी नेपाल बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों का चालान कर दिया।
कपड़ा के साथ दो पुरुष तीन महिला गिरफ्तार
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डांडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के केवटलिया गांव के पास दो पुरुष तीन महिलाओं को कपड़ा के साथ गिरफ्तार कर कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि डांडा हेड के जवान बुधवार को गश्त पर थे। केवटलिया गांव के पास कुछ लोग बोरा लेकर नेपाल जाने की फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने दो पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर नेपाली नंबर प्लेट की एक स्कूटी बरामद की। आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम सूरज क्षेत्री, आर्दश पंत, लक्ष्मी, मुस्कान, अनिता निवासी झुंगी बाजार थाना भैरहवा जिला रूपनदेही नेपाल बताया। उलेन टी-शर्ट 40 पीस, स्तर का कपड़ा नौ थान, मखमल कपड़ा दो थान, लेडीज सूट छह पीस, शर्ट का कपड़ा नौ थान, पैंट का कपड़ा एक थान, रेड बुल 120 पीस बरामद हुआ। संवाद