{"_id":"6ac012b92427a34435018d14","slug":"an-awareness-campaign-to-prevent-cyber-fraud-will-be-conducted-until-october-31-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186250-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइबर ठगी से बचाव के लिए 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइबर ठगी से बचाव के लिए 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन
- स्कूल-कॉलेज से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
-ठगी का शिकार होने पर 1930 पर तत्काल शिकायत करने की अपील
महराजगंज। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए जिले की पुलिस ने एक माह का साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया है। तीन से 31 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शनिवार को देवलाली इंटर कॉलेज बासपार बैजौली से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद पांच अक्टूबर को राजपुर स्थित अनार कली देवी कन्या इंटर कॉलेज, छह को विशप एकेडमी, सात को पकड़ी भिटौली स्थित पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आठ अक्टूबर को राजकीय जिला पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम होगा।
नौ अक्टूबर को सिसवा बाजार में एनसीसी कैंप, 12 को आदर्श इंटर कॉलेज सिंदुरिया, 13 को केएमसी मेडिकल कॉलेज, 14 को व्यापार मंडल के साथ एक अतिथि भवन, 15 को पैरामाउंट स्कूल सिसवामुंशी, 16 को ध्रुवनारायण महिला महाविद्यालय, 17 को जवाहर नवोदय विद्यालय और 19 अक्टूबर को सुभागी देवी इंटर कॉलेज पनियरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन
कार्यक्रमों में फिशिंग, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप-टेलीग्राम फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश, यूपीआई ठगी, पासवर्ड व एप सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।