{"_id":"642737411906a1831f09b4a5","slug":"an-anm-found-hang-maharajganj-news-c-7-1-107746-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छत के कुंडे से लटका मिला एएनएम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छत के कुंडे से लटका मिला एएनएम का शव
Sat, 01 Apr 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले की तहसील सरधना के ग्राम पलेहरा ही रहने वाली थीं कामिनी सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
धानी बाजार। धानी सीएचसी में तैनात एएनएम का शव शुक्रवार की शाम कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएनएम की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।
मेरठ जिले की तहसील सरधना के ग्राम पलेहरा निवासी एएनएम कामिनी सिंह बीते दो वर्षों से धानी कस्बे के संजय अग्रहरि के मकान में किराये पर रहती थीं। रोजाना मोगलहा में ड्यूटी के लिए जाती थीं। बृहस्पतिवार शाम अगल-बगल के लोगों ने उनको देखा था।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे तक उनका फाटक बंद रहा तो मकान मालिक ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कुछ लोगों के साथ खिड़की से अंदर देखा तो एएनएम का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव के पास मृतका का मोबाइल फोन भी पड़ा था। इसकी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
तीन वर्षो से तैनात रही सीएचसी धानी पर
विभागीय लोगों के अनुसार कामिनी सिंह लगभग तीन वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी के एएनएम सेंटर पर तैनात रहीं। अधीक्षक प्रकाश चंद चौधरी ने बताया कि एएनएम बहुत ही मिलनसार स्वभाव की थीं। उन्होंने किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी किसी से नहीं बताई थी।
इंटर पास करने के बाद एएनएम संविदा पर तैनात रहीं
कामिनी सिंह इंटरमीडिएट पास करने के बाद नर्सिंग पास की। इसके बाद एएनएम की ड्यूटी कर रही थीं। उनके पिता भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। इसकी सूचना परिजनों को दी गई है। मृतका की शादी नहीं हुई थी।