फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amrit Yojana... The face of Anandnagar station will change for Rs. 10 crores.

Maharajganj News: अमृत योजना... 10 करोड़ में बदलेगी आनंदनगर स्टेशन की सूरत

Mon, 18 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Amrit Yojana... The face of Anandnagar station will change for Rs. 10 crores.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। आनंदनगर रेलवे स्टेशन अमृत योजना में शामिल हुआ है। इसके तहत स्टेशन का कायाकल्प सवा 10 करोड़ से होगा। इससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी। बीते दिनों टीम सर्वे की जरूरतों का आकलन कर चुकी है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। हालांकि काम शुरू होने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। रेल अधिकारियों के अनुसार, जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराने की तिथि निर्धारित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में यात्रियों को न तो बैठने के लिए बेहतर सुविधा है न ही दूसरे प्लेटफार्म तक जाने का बेहतर रास्ता। यात्री स्टेशन पर दुश्वारियां के बीच वक्त गुजारते हैं। सुविधाएं बढ़ाने के बाद आने वाले दिनों में उनको सुखद यात्रा का एहसास होगा। आनंदनगर नगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यह स्टेशन जंक्शन की श्रेणी में आता है। यहां लगभग सभी गाड़ियाें का ठहराव होता है। इधर-उधर गंदगी फैल रहती है। आरपीएफ चौकी के पीछे जलभराव, गंदगी एवं झाड़ियां उगी हुई हैं। रेल आरक्षण केंद्र पर भी गंदगी रहती है। वहीं, कैंटीन के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। रेलवे ट्रैक पर भी गंदगी फैली हुई है। प्लेटफार्म नंबर दो पर पेयजल के लिए टोटी नहीं है। पाइप को लकड़ी से चोक किया गया है। आने वाले दिनों में ये सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। रेलवे की सर्वे टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना
अमृत भारत स्टेशन स्कीम को फरवरी, 2023 में लांच किया गया था. इसके अंतर्गत आनंदनगर सहित 1309 स्टेशनों को विकसित किया जाना है। इसमें स्टेशनों को आधुनिक बनाना, यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। स्टेशन भी शामिल है।


आनंदनगर स्टेशन पर यह होगा बदलाव
इस योजना के तहत यात्रियों को साफ और हायजेनिक वेटिंग एरिया, रेस्ट रूम बनाए जाने हैं। साथ ही खाने-पीने के अच्छे स्टाल भी लगाए जाने हैं। यात्रियों और गाड़ियों के आने और जाने के लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए जाएंगे। रोड चौड़ी होंगी और पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे स्टेशनों को बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा स्टैंड से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के निर्देश स्पष्ट और कई भाषाओं में लिखे जाएंगे। प्रकाश की व्यवस्था और उपकरणों के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल किया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग और हरियाली के इंतजाम भी किए जाएंगे। इसके अलावा कई तरह की सुविधाएं भी स्टेशनों पर मिलेंगी।

आनंदनगर जंक्शन के कायाकल्प को मास्टर प्लान तैयार

सीपीआरओ एनईआर पंकज सिंह ने बताया कि आनंदनगर जंक्शन को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार हो गया है। इसके कायाकल्प के लिए सवा दस करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जंक्शन पर चरणवार निर्माण कार्य होगा। वहीं महराजगंज-घुघली नई रेल लाइन के बन जाने से आनंदनगर की अहमियत और बढ़ जाएगी। कायाकल्प के दौरान स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार का विकास होगा।
कोट
वर्तमान में स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि बेहतर सुविधा होगी तो परेशानी दूर हो जाएगी। सुविधाओं के विस्तार के लिए मांग की जा रही थी।
विनोद चौधरी, लेजार महदेवा

स्टेशन के पास ही क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज नहीं होने से समस्या होती है। यह अच्छी बात है कि सरकार सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है। स्टेशन का कायाकल्प होने पर सुविधाएं बढ़ जाएंगी।

डाॅ. रामनरायन चौरसिया, फरेंदा
------------------
प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए स्वचालित सीढि़यां नहीं हैं। बड़े शहरों के स्टेशन पर यह सुविधा मिलती है। अमृत योजना से यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।

सिद्धार्थ पांडेय, धानी बाजार

------------------
भविष्य में आनंदनगर का स्टेशन भी बड़े शहरों के स्टेशन जैसा दिखेगा। वर्तमान में तो दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। कम से कम बुनियादी जरूरतें बेहतर हो जाएंगी तो समस्या नहीं होगी।

साधुशरन, पिपरा विश्वंभर
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed