{"_id":"67a8ec07b976ea45d20e4737","slug":"ambulance-will-reach-deep-into-the-village-five-cc-routes-approved-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142303-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव में भीतर तक पहुंचेगी एंबुलेंस, पांच सीसी मार्ग स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव में भीतर तक पहुंचेगी एंबुलेंस, पांच सीसी मार्ग स्वीकृत
Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़कर आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए लगातार कार्य हो रहा है। जिले कि पांच नई सड़कों को सीसी मार्ग में तब्दील कर मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए शासन ने एक करोड़ 40 लाख 10 हजार रुपये के प्रस्ताव की मंजूरी दी है।
स्वीकृत राशि से एक मार्ग की मरम्मत भी होगी। लोनिवि निर्माण खंड को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए 84.60 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। स्वीकृत प्रस्ताव में जोगिया बारी में 300 मीटर सीसी सड़क के लिए 25.38 लाख रुपये, फरेंदा से भगवत नगर होते हुए चौतरवा-सोनबरसा 250 मीटर के लिए 24.47 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
वहीं सेमराडाड़ी में एक किमी सड़क की मरम्मत 15.16 लाख रुपये से तो फरेंदा-बृजमनगंज-इनायत नगर 350 मीटर 23.90 लाख रुपये, ओड़वलिया-पिपरा विशंभरपुर 150 मीटर के लिए 13.50 लाख रुपये तो घम्मड़ चौराहा से मुरादपुर तक 500 मीटर सीसी मार्ग के लिए 37.69 लाख रुपये के बजट को शासन ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
मंजूरी से खुलेगी तरक्की की राह
मुख्य मार्ग तक ग्राम पंचायत की सड़कों को मंजूरी मिलने से लोगों में खुशी है। भगवत नगर के चिन्ने मौर्य कहते हैं कि सीसी रोड से गांव तक एंबुलेंस पहुंचेगी मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। इनायत नगर के अंगद चौधरी, बबलू मौर्या ने कहा कि मुख्य मार्ग से जुड़कर गांव की तरक्की तेज होगी।
पांच नये सीसी मार्ग निर्माण के अलावा एक ग्रामीण सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। पहली किश्त 84.60 लाख रुपये जारी होने से निर्माण खंड कार्य शुरू कराएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुलभ होगा।
-अनुराज जैन, सीडीओ, महराजगंज