फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ambedkar trapped people by misuse of Jan Morcha

Maharajganj News: आंबेडकर जनमोर्चा का गलत इस्तेमाल कर लोगों को फंसाया

Fri, 18 Oct 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar trapped people by misuse of Jan Morcha
महराजगंज। आंबेडकर जनमोर्चा संगठन बनाकर महिलाओं को कर्जमाफी का झूठा आश्वासन देकर ठगी करते थे। आंबेडकर जनमोर्चा संगठन होने की वजह से गांव की गरीब और असहाय महिलाएं आसानी से झांसे में आ जाती थीं। फिर आरोपी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से लिए गए कर्ज को न जमा करने के नाम पर भड़का कर उनसे रकम की वसूली करते थे।
विज्ञापन


आरोपी महिलाओं के अंगूठे की मदद से कई तरह के फर्जी दस्तावेज भी तैयार करते थे। संगठन का नाम भी ऐसा रखे थे जिससे एक वर्ग विशेष प्रभावित होता था।

जेल जा चुका श्रवण लोगों से कहता था, लोन न चुकाओ, मुख्यमंत्री के यहां जनता दर्शन में जाओ। महिलाओं को लोन न चुकाने और फाइनेंस कंपनियों से मुकाबला करने के लिए भड़काया था। अम्बेडकर जन मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गौतम का पता नहीं है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, उससे पता चला की महिलाओं को लोन न चुकाने के लिए उकसाया जाता था। इसके लिए गांवों में बैठकें की जाती थीं। संगठन से जुडे़ अन्य सदस्य भी सहयोग करते थे। यह सब इतनी सफाई से की जाती थी की महिलाएं इनकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लेती थीं। यही वजह से इनके कहने पर अधिक संख्या में महिलाएं गोरखपुर पहुंच गईं थीं। महिलाओं को गुमराह रकम ऐठने के चक्कर में संगठन का पूरा इस्तेमाल ठीक ढंग से किया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण में अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलधन में पांच से छह हजार पहले ही काट लेते हैं
महराजगंज। जिले में विभिन्न नामों से दर्जन भर से ज्यादा कंपनियां कस्बों में कार्यालय खोलकर अपने एजेंट के जरिये मजदूर वर्ग का समूह बनाकर उन्हें कर्ज देते हैं। इलाज, जरूरत का सामन खरीदने, शादी-ब्याह या अन्य आवश्यकता होने पर कमजोर तबका यह सोचकर उनसे कर्ज ले लेता है कि धीरे-धीरे कमाई कर किस्त भर देगा। मगर, भारी भरकम ब्याज के कारण वह निरंतर समय से किस्त नहीं अदा कर पाता है। जानकार लोगों का कहना है कि ऋण स्वीकृत होने के बाद रकम का एक हिस्सा प्रोसेसिंग चार्ज व बीमा के नाम पर काट लिया जाता है। यानी अगर किसी का 30 हजार रुपये ऋण स्वीकृत हुआ तो उसके हाथ में बमुश्किल 24-25 हजार रुपये ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed