{"_id":"6a612c2a713d8a622a008124","slug":"alpha-company-emerged-as-the-winner-of-the-football-tournament-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-181799-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फुटबॉल प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फुटबॉल प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी बनी विजेता
विज्ञापन
फरेंदा। 102 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में कई प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल टेस्ट प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। फुटबाल प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी विजेता बनी।
एनसीसी ग्रुप गोरखपुर के थल सेना कैंप टीएससी के लिए चयनित फायरिंग टीम के कैडेट्स को 22 राइफल से नीलिंग एवं स्टैंडिंग पोजीशन में फायरिंग का अभ्यास कराया गया। प्रीति त्रिपाठी ने कैडेट्स को जीवन जीने की कला, अच्छे मित्र कैसे बनाएं और मानसिक तनाव से कैसे बचें विषयों पर मार्गदर्शन किया।
कैडेट्स के चारों कंपनियों के मध्य कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अल्फा कंपनी शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। वहीं चार्ली कंपनी उपविजेता रही।