{"_id":"694d9ab9f57869438602767d","slug":"allegations-of-molestation-of-a-teenager-fir-lodged-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1177188-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी युवक फरार हो गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने बताया कि बीते पांच दिसंबर को वह अपने मायके गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। देर रात करीब 11 बजे भिटौली थाना क्षेत्र का सिसवा मुंशी निवासी रेहान घर में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो वह भाग गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रेहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।