फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   All three suspected terrorists had found fake Aadhaar cards in Kathmandu

Maharajganj News: तीनों संदिग्ध आतंकियों को काठमांडो में मिला था फर्जी आधार कार्ड

Sat, 06 Apr 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
All three suspected terrorists had found fake Aadhaar cards in Kathmandu
महराजगंज। बीते दिनों सोनौली सीमा से गिरफ्तार हुए तीन संदिग्ध आतंकी एटीएस की गिरफ्त में है। काठमांडो में भारतीय फर्जी आधार कार्ड बनवाकर सोनौली से होकर जम्मू कश्मीर जाना चाहते थे। इसके आगे की योजना के बारे में उनको वहीं जानकारी मिलती है, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बार्डर पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार मोहम्मद अल्ताफ भट, सैय्यद गजनफर और नासिर हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हैं।
विज्ञापन

एटीएस की पूछताछ में पता चला की ये तीनों हिजबुल के कैंप से जिहाद का प्रशिक्षण लिए थे। आईएसआई के निर्देशन में इनको जरूरी जानकारी दी गई थी। अल्ताफ भट ने पूछताछ में बताया कि जन्म जम्मू-कश्मीर में उसका जन्म हुआ था और कारगिल युद्ध के बाद वह हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी के साथ जिहाद का प्रशिक्षण लिया। नेपाल के रास्ते जम्मू-कश्मीर पहुंचने के निर्देश मिले थे।
विज्ञापन

हिजबुल के मुज्जफराबाद कैंप में जिहाद का प्रशिक्षण लेकर काफी दिनों तक वहां रहकर काम भी किया। अल्ताफ ने बताया कि गजनफर के साथ जब वह काठमांडो पहुंचा तो उसे नासिर मिला। उसी ने दोनों को फर्जी भारतीय आधार कार्ड उपलब्ध कराए। नासिर ने ही सोनौली के शेख फरेंदा गांव से होकर भारत में प्रवेश का रास्ता भी बताया था। जम्मू-कश्मीर के नासिर का संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सलीम नामक व्यक्ति से था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों की माने तो नेपाल के सीमावर्ती जिलों के निकट तक हिजबुल के संदिग्ध अध्यापक बनाकर भारत विरोधी गतिविधियों को फैलाने में लगे हैं, जो वेलफेयर सोसाइटी के जरिए फंड एकत्रित कर अपना काम करते हैं।

सोनौली सीमा पर 10 वर्षों में पकड़े गए कई आतंकी
सोनौली सीमा पर बीते 10 वर्षों में आतंकी गतिविधि में शामिल लोग भी पकड़े जा चुके हैं। जिनमें लियाकत अली, शमशुल होदा, याकूब मेमन, बिलाल अहमद बट, नूर बक्श, मुज़्तबा, दाऊद राथर, अशरफ ठाकुर, मुस्तफा हुसैन, वशीर अहमद, गुलाम मयुद्दीन, अब्दुल रशीद, बशीर, शब्बीर अहमद, इस्माइल, खालिद मीर व सईद शामिल हैं। 2012 से 14 के बीच करीब 100 से अधिक जम्मू के नागरिकों को भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed