{"_id":"571fbdc04f1c1bb124a91ab8","slug":"all-public-representatives-make-coordination-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सभी जन प्रतिनिधियों से समन्वय बनाएं अफसर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सभी जन प्रतिनिधियों से समन्वय बनाएं अफसर’
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक में मंत्री विनोद सिह उर्फ पंडित सिंह, डीएम और एसपी।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति की बैठक मंगलवार को बुद्धा सभागार में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह की अध्यक्षता में हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करके विकास कार्य संचालित करें।
विनोद सिंह ने जन प्रतिनिधियों से कहा कि क्षेत्र में रहकर विकास कार्य देखें। अस्पताल, स्कूल एवं अन्य कार्यालय में जाएं तथा कमियों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। मुख्यमंत्री प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना चाहते है। इसके लिए अधिकाधिक धन विकास योजनाओं के लिए दे रहे हैं। डीएम से कहा कि इस उच्च स्तरीय बैठक में जो अधिक अनुपस्थित हैं। उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करें। संतोष जनक न पाए जाने पर कार्रवाई करें। लोहिया ग्राम के विकास में अधिकारी विशेष रुचि लें। निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय विधायक तथा जिला पंचायत सदस्य से उद्घाटन कराएं। खेल, खलिहान दुर्घटना बीमा योजना के तहत आनंदनगर मंडी समिति के शिवमूरत को15945, राजेन्द्र को 11865, गड़ौरा के कपिलदेव को 19845, नरसिंह को 12135 तथा बाल्मीकि को 30,000 रुपये का चेक दिया।
सदर विधायक सुदामा प्रसाद, विनोद मणि त्रिपाठी व कौशल किशोर सिंह ने भी 57 पीड़ितों में 4, 55, 960 रुपये का चेक वितरित किया। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 16-17 के लिए 329.93 करोड़ का परिव्यय निर्धारित किया गया है। स्पेशल कंपोनेंटप्लान के लिए 86.64 करोड़, ग्राम्य विकास के लिए 141 करोड़, लोक निर्माण विभाग 44 करोड़, समाज कल्याण 43 करोड़, स्वास्थ्य विभाग 15 करोड़, पंचायतीराज विभाग के लिए 44 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित है। इसी तहर निजी लघु सिंचाई के लिए 38 करोड़, पशुपालन, 1.61 करोड़, वन 4.23 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन1.64 करोड़, मनरेगा 94.20 करोड़, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत1.32 करोड़, माध्यमिक शिक्षा1.60 करोड़, एलोपैथिक चिकित्सा,13.62 करोड़, ग्रामीण पेयजल 4.50 करोड़, ग्रामीण आवास 55.34 करोड़, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 25 करोड़ रुपये परिव्यय स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडेय ने किया। सीडीओ राम नेवास, पीडी आरएम उपाध्याय, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल, प्रभागीय वनाधिकारी शिवाजी राय, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला योजना के जिला पंचायत सदस्य व पुलिस अधीक्षक भारत सिंह के अलावा विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल रहे।