{"_id":"6b02066ab27689ae7208be7d","slug":"the-procession-will-start-from-gurudwara-sri-guru-singh-sabha-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-189717-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रकाशोत्सव पर आज निकाली जाएगी नगर कीर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रकाशोत्सव पर आज निकाली जाएगी नगर कीर्तन यात्रा
विज्ञापन
नौतनवा। सिखों के पहले गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर रविवार को सिख समुदाय की ओर से कस्बे में कीर्तन यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। यात्रा गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से निकलेगी।
समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि कीर्तन यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर, अस्पताल तिराहा, जयहिंद चौराहा, गांधी चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी।
पंजाब से आने वाली गतका पार्टी की ओर से कस्बे के अलग-अलग चौक-चौराहों पर हैरतअंगेज करतबों की प्रस्तुति की जाएगी। देहरादून और पंजाब से आ रहे रागी जत्था और कीर्तन टोली की ओर से 23 नवंबर को बाईपास स्थित धन-धन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में एवं 24 को कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरबाणी का पाठ व कथा-कीर्तन कर अनुयायियों को निहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान समुदाय के बच्चों द्वारा भी गुरु के इतिहास पर विविध आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।