{"_id":"5856d8c34f1c1b203dc05db2","slug":"all-atms-closed-whole-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहे शहर के सभी एटीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहे शहर के सभी एटीएम
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रविवार को सुबह एटीएम के सामने लाइन में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रविवार को नगर के एसबीआई एटीएम के सामने नो कैश की सूचना देख ग्राहकों नाराज हो गये। एसबीआई के मैन ब्रांच पर स्थित एटीएम पर सुबह चार बजे भोर में ग्राहको ने एटीएम से पैसा निकालने के लिए लाइन लगा कर खड़े हो गए थे। मगर सुबह आठ बजे एटीएम पर तैनात गार्ड ने नो कैश की तख्ती लगा दी।
एटीएम पर मौजूद ग्राहकों ने नो कैश का बोर्ड देख भड़क तो गये। मगर गार्ड ने बैंक मैनेजर से बात कर ग्राहकों को अवगत कराया कि सोमवार को एटीएम में पैसा पड़ेगा, उसके बाद एटीएम खुल पाएगा। मौजूद सभी ग्राहक मायूस हो कर कुछ ग्राहक तो घर लौट गए, मगर कुछ ग्राहक नगर के अन्य एटीएम का चक्कर लगाते रहे।
कई एटीएम के सामने दस बजे तक लोग लाइन लगा कर इंतजार करते रहे मगर एटीएम न खुलने पर घर को लौट गए। ग्राहक सुमित्रा देवी, सोनी गुप्ता, शकुंतला देवी, दीप्ति गुप्ता, आसमां, सुमित्रा, पूजा साहनी, गोविंद पांडेय आदि ने कहा कि रविवार को एटीएम न खुले तो इसकी सूचना ग्राहकों को मैसेज या मीडिया के माध्यम से अवगत देने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर में दर्जन भर एटीएम हैं, मगर रविवार को एक भी एटीएम नहीं खुला। पूरे दिन लोग परेशान दिखे। बैंक रोड पर एसबीआई का एटीएम, एचडीएफसी का एटीएम, एक्सिस बैंक का एटीएम, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ महाराष्ट्रा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पीएनबी, कामर्स बैंक का आफ इंडिया, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक व नगर सहकारी बैंक के एटीएम के शटर नहीं उठे।