{"_id":"677c2d274c8b3ca0ca05b6ad","slug":"alert-regarding-hmp-virus-appeal-for-caution-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139947-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एचएमपी वायरस को लेकर अलर्ट, सावधानी की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एचएमपी वायरस को लेकर अलर्ट, सावधानी की अपील
Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चीन के बाद भारत के बंगलूरू में मिले एचएमपी वायरस के केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील कि है कि एचएमपी वायरस को लेकर सभी लोग अलर्ट रहें। बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतें।
सीएमओ ने कहा कि एचएमपी (ह्युमन मेटानिमो) एक वायरस है, जो खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी समस्याएं पैदा करता है। यह सर्दियों और बसंत में फैलता है। यह वायरस फेफड़ों तक पहुंचकर निमोनिया का कारण बन सकता है। इस वायरस के चपेट में आने पर सामान्य सर्दी जैसा महसूस होता है।
डिप्टी सीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने बताया कि चीन में इस वायरस का प्रसार बताया जा रहा है। इस वायरस का पहला केस बेंगलुरु में एक आठ वर्षीय बच्चे में पाया गया है। सामान्य खांसी, सांस लेने में दिक्कत, गले में खरास, सिर दर्द, कामन कोल्ड इस वायरस के प्रमुख लक्षण हैं।