फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   alert on indian - nepal boder

कश्मीर को लेकर भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट

Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
alert on indian - nepal boder
भारत नेपाल सीमा पर अर्लट सरहद पर वाहनों को चेक करते एसएसबी जवान - फोटो : MAHARAJGANJ
कश्मीर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के प्रस्ताव के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसबी और पुलिस के जवान मुख्य मार्ग व पगडंडियों की सघन निगरानी में जुटे हुए हैं।

संसद में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने जैसे ही इसकी घोषणा की, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत से नेपाल आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। मुख्य मार्ग के साथ-साथ पगडंडी के सभी रास्तों पर जवान पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। एसएसबी के कंपनी कमांडर रवि कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर हाई अलर्ट जारी है। पगडंडी के रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। सादे वर्दी में भी एक कंपनी जवान निगरानी कर रहे हैं। किसी भी दशा में राष्ट्रविरोधी तत्वों को भारत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed