{"_id":"688a3d53cea30f17c40d0d13","slug":"akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-burnt-the-effigy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156001-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला
Wed, 30 Jul 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Jul 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के मेन तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बलिया में तैनात अधिकारी का पुतला फूंक नारेबाजी की। इन लोगों का आरोप था कि बलिया में अधिकारियों की ओर से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का मुक्की की गई।
गोरक्ष प्रांत के कार्यसमिति सदस्य अक्षत कश्यप ने बताया कि गोरक्ष प्रांत बलिया के जिला अधिकारी और बलिया सदर के कोतवाल की ओर से बलिया में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की किया गया है। इसे लेकर उन लोगों में आक्रोश है। ऐसे में उन लोगों ने शहर के मेन तिराहे पर बलिया के अधिकारी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर परिषद के जिला संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष नलिन श्रीवास्तव के साथ ही कार्यकर्ता अनमोल मिश्रा, हिमांशु अग्रवाल, करुणेश पांडेय, सूरज साहनी मौजूद रहे। संवाद