{"_id":"6a2879529c5689ff8c00094f","slug":"after-the-storm-a-population-of-30000-was-plunged-into-darkness-for-30-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178934-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंधी के बाद 30 घंटे से अंधेरे में डूबी 30 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंधी के बाद 30 घंटे से अंधेरे में डूबी 30 हजार की आबादी
विज्ञापन
सोमवार को आई आंधी-बारिश से गुल हो गई थी बिजली
मिठौरा। ब्लॉक क्षेत्र मिठौरा में सोमवार को आई आंधी और बारिश के बाद से सिंदुरिया क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। करीब 30 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण 30 हजार लोगों को भीषण गर्मी और अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया, शीतलापुर, मुजहना, हरिहरपुर, परसा चक गोबरही, मोतीपुर समेत आसपास के एक दर्जन गांव सोमवार दोपहर से ही अंधेरे में डूबे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आंधी-तूफान के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।
बिजली न रहने से मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे संचार व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। जिन परिवारों के पास इन्वर्टर थे, उनकी बैटरियां भी लंबे समय तक बिजली न आने के कारण पूरी तरह डिस्चार्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के रघुनाथ पटेल, संजय, प्रमोद, विजय पटेल भोलेनाथ सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जा रही है। जल्द सुचारू कर दी जाएगी।
दिन में गर्मी और रात में अंधेरा, ऊपर से मोबाइल भी बंद हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और जरूरी कामकाज भी ठप पड़ गए हैं। बिजली विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।