Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After hours of strenuous effort, the police and fire brigade teams brought him down safely.

Maharajganj News: बहनोई से शादी की चर्चा पर किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी

Mon, 16 Nov 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
After hours of strenuous effort, the police and fire brigade teams brought him down safely.
निचलौल। बड़ी बहन की मौत के बाद परिवार में बहनोई से शादी कराने की चल रही चर्चा से नाराज किशोरी रविवार सुबह बैठवलिया गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने बहनोई से शादी करने से इन्कार करते हुए इंस्टाग्राम पर मिले युवक से विवाह करने की बात कही। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोरी की बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले कोठीभार क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। कुछ महीने पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में किशोरी की शादी उसके बहनोई से कराने की चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहनोई के परिवार की ओर से भी इस रिश्ते का प्रस्ताव आया था। बिना दहेज और अतिरिक्त खर्च के शादी होने की संभावना के चलते परिजन इसके लिए तैयार थे लेकिन किशोरी इस रिश्ते के खिलाफ थी।
विज्ञापन

इसी दौरान किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से बरगदवा क्षेत्र के एक युवक से बातचीत शुरू हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। किशोरी उसी युवक से शादी करना चाहती है। हालांकि, युवक ने बालिग होने के बाद ही विवाह करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे वह गांव के पास स्थित टावर पर चढ़ गई। वहां से उसने चिल्लाकर कहा कि उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराई गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने परिजन व ग्रामीणों की मदद से उसे समझाया। करीब चार घंटे बाद सुबह नौ बजे किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed