{"_id":"6a7396b9b4d269b372086ba5","slug":"after-bright-sunshine-in-the-morning-afternoon-rain-brought-relief-maharajganj-news-c-206-1-go11002-182773-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुबह चटख धूप के बाद दोपहर की बारिश मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुबह चटख धूप के बाद दोपहर की बारिश मिली राहत
विज्ञापन
महराजगंज-फरेंदा रोड पर बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
शाम पांच बजे के बाद हाइवे पर देखा गया सन्नाटा
मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश के आसार
महराजगंज। मंगलवार की सुबह चटख धूप के साथ हुई लेकिन दोपहर बाद छाए बादलों के बीच शाम के समय झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश के कारण शाम सात बजे के बाद महराजगंज-फरेंदा हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बीते शनिवार से ही तराई का मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। किसी दिन बादल व बारिश तो किसी दिन धूप खिल रही है। सोमवार देर रात हल्की बारिश के बाद मंगलवार की सुबह बादलों का नामोनिशान नहीं था। धूप भी चटख रही लेकिन लगभग एक बजे के बाद बादलों का जमावड़ा शुरू हुआ तो शाम पांच बजे के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम सात बजे तक चला।
हालांकि इस दौरान बारिश हल्की ही रही लेकिन क्रम लगातार बने रहने के कारण शाम सात बजे के बाद महराजगंज-फरेंदा हाईवे पर सन्नाटा देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
वर्जन
प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग के मध्य क्षोभ मंडल में चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।