फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After a fight with his brother, he lay down on the road and was crushed by a truck.

Maharajganj News: भाई से झगड़े के बाद सड़क पर लेटा, ट्रक ने कुचला

Wed, 15 Jan 2025 06:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
After a fight with his brother, he lay down on the road and was crushed by a truck.
ठूठीबारी। राजाबारी स्थित नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर पारिवारिक झगड़े के बाद सड़क पर लेटे युवक को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में मौत का लाइव वीडियो कैद हो गया, जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मौत का लाइव वीडियो देख ग्रामीण सहम गए।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाबारी निवासी शिवजीत नशे में धुत होकर अपने सगे भाई से झगड़ा करने लगा। बात विवाद के दौरान गुस्से में आकर सड़क के बीच में लेट गया। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक के बड़े भाई की मृत्यु भी लगभग छह माह पहले ठीक इसी तरह सड़क पर लेटने के बाद केले लदे पिकअप के रौंदने से हुई थी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed