फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After a dispute with her husband, a woman's body was found hanging from a tree in the forest; suicide suspected.

Maharajganj News: पति से विवाद के बाद जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

Fri, 05 Jun 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, a woman's body was found hanging from a tree in the forest; suicide suspected.
जंगल में महिला का शव मिलने पर पहुंची पुलिस।  
शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा धरमौली का मामला
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र की ग्राम सभा धरमौली में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव जंगल में जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल करके शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम धरमौली टोला डुमरभर निवासिनी फूलमती (35) का पति इंद्रजीत से अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार की भोर में भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पति इंद्रजीत का कहना है कि सुबह फूलमती बच्चों को मार रही थी, टोकने पर वह नाराज होकर घर से निकल गई। कुछ देर बाद गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में स्थित जामुन के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। महिला अपने पीछे पति तथा तीन पुत्रों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
एसओ चौक मनीष कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

तीन बच्चों के सिर से उठ गया ममता का साया

मिठौरा। बृहस्पतिवार की सुबह धरमौली के टोला डुमरभर में जब फूलमती की मौत की खबर पहुंची तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। लेकिन सबसे दर्दनाक दृश्य उसके घर का था। उसके बेटे मां को आखिरी बार देखने के लिए बिलख रहे थे। फूलमती का सबसे छोटा बेटा महज पांच वर्ष का है। घर के आंगन में रोते-बिलखते बच्चे बार-बार अपनी मां को पुकार रहे थे। गांव की महिलाएं उन्हें चुप कराने का प्रयास करती रहीं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि परिवार में विवाद की बातें अक्सर सुनने को मिलती थीं लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इतनी दूर तक पहुंच जाएगी। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article