फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates protests against Officer

विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार कोर्ट का किया बहिष्कार 17-45-25

Sat, 27 Nov 2021 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Advocates protests against Officer
विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार कोर्ट का किया बहिष्कार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार दोपहर तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कोर्ट का बहिष्कार किया। इतना ही नहीं, अधिवक्ताओं ने जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर जिम्मेदार अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करते हैं तो कोर्ट का बहिष्कार करते हुए बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोमती उपाध्याय ने कहा कि तहसीलदार कोर्ट में वरासत के आदेश में भी महीने लग जा रहे हैं। फिर भी आदेश नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते वादकारियों को काफी दिक्कत हो रही है। लेकिन, जिम्मेदार उनकी समस्याओं को हर रोज अनदेखी करने में लगे हैं। जो अधिवक्ता कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता सुनील चौधरी, सरयू प्रसाद पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, राविन्स पांडेय, हृदेश मणि त्रिपाठी, नवीन मिश्रा, मनोज राय, अर्जुन केसरी, राकेश चौबे, वर्मा सिंह, दुर्गेश चौधरी, डेबा गुप्ता, मोहर्रम अली, नंद कुमार गुप्ता, राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed