फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates are angry over the lack of action against the constable.

Maharajganj News: सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश

Thu, 16 Apr 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Advocates are angry over the lack of action against the constable.
एसडीएम से मुलाकात कर अधिवक्ताओं न जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन को चेताया
विज्ञापन

नौतनवा। वाहन चेकिंग के दौरान अधिवक्ता रामरतन यादव के साथ सिपाही द्वारा दुर्व्यवहार करने के मामले में कोई कार्रवाई न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के पास पहुंचे। उन्होंने सिपाही पर निलंबन की कार्रवाई नहीं होने तक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता रामरतन यादव की गाड़ी का अभी कुछ दिन पहले ही चालान हुआ था। संपतिहा चौकी पर तैनात सिपाही नौ अप्रैल को दोबारा वाहन चेकिंग के दौरान अधिवक्ता की बाइक का हैंडल पकड़कर जबरन खींचने लगा और इसका विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस दौरान राजेश कुमार श्रीवास्तव, दयानंद यादव, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, रवींद्र त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, बुद्धेश, आशीष श्रीवास्तव, अनिल कुमार, कमलेश गौड़, रमेश, लालजी, कुलदीप, राजीव, कृष्ण कुमार सिंह, सुनील चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed