फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates' anger erupted against SDM and Peshkar

Maharajganj News: एसडीएम और पेशकार के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का आक्रोश

Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Advocates' anger erupted against SDM and Peshkar
महराजगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें सदर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार यादव और उनके पेशकार यशवंत कुमार सिंह के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसडीएम न्यायालय के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि एसडीएम का व्यवहार न्यायिक मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम द्वारा न्यायिक प्रक्रिया और विधिक नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष न्याय मिलने की संभावना प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पेशकार यशवंत कुमार सिंह पर भी अधिवक्ताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि वे पिछले छह वर्षों से उसी न्यायालय में तैनात हैं और एसडीएम के पक्षपातपूर्ण निर्णयों में उनकी समान भूमिका रही है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम और पेशकार का स्थानांतरण नहीं होता, तब तक कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन उनके न्यायालय के सभी कार्यों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा। इस दौरान महामंत्री ब्रजेश कुमार पटेल, प्रेम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण प्रताप शर्मा, कृष्णनंद त्रिपाठी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed