UP: ईंधन किल्लत के बीच मिलावटी पेट्रोल खपा रहे धंधेबाज, दो-तीन माह पुरानी बाइक हो रहीं सीज
खाड़ी देशों में तनाव से ईंधन किल्लत के बीच धंधेबाज मिलावटी पेट्रोल बेच रहे हैं। इससे वाहनों के इंजन सीज हो रहे हैं। यह समस्या पहले भी सामने आई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाड़ी के देशों में तनाव की स्थिति के कारण डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। डीजल-पेट्रोल की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में कुछ धंधेबाज बाजार में मिलावटी तेल खपा रहे हैं। हाल ही कई नई बाइकों के इंजन सीज होने से यह आशंका गहराई है। सीज वाहनों को देखकर चर्चित कंपनियों के कई मैकेनिकों ने यह जानकारी दी है।
डीजल-पेट्रोल मिलने में हो रही परेशानी के बीज नकली तेल के धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं। नकली डीजल-पेट्रोल जनपद में बेखौफ खपाए जा रहे जिससे वाहनों के इंजन चार से छह माह के भीतर ही सीज हो रहे हैं। मोटर मैकेनिकों की मानें तो इस माह ऐसे मामले बढ़े हैं। हर रोज मिलावटी पेट्रोल के कारण सीज हो जा रही हैं। इनके स्वामी मरम्मत के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं।
जनपद में मिलावटी पेट्रोल बिक्री का मामला नया नहीं है। फरवरी 2025 में निचलौल पुलिस ने एक तेल टैंकर नकली डीजल-पेट्रोल बिक्री की आशंका में पकड़ा था जिसकी जांच पूर्ति विभाग ने कराई तो मिलावटी तेल खपाने का खेल खुला। मामले के तार कानपुर व शामली से जुड़े मिले। अब एक बार फिर ईंधन किल्लत के बीच मिलावटी पेट्रोल खपाए जाने के सबूत मिलने लगे हैं।
दो-तीन माह पुरानी बाइक हो रहीं सीज
एक कंपनी के प्रोपराइटर लोकेश पांडेय ने चीफ बाइक मैकेनिक संतोष कुमार के हवाले से बताया कि एजेंसी में तीन दिन पहले सिसवां बाजार से दो बाइक पहुंचाई गई थीं। दोनों बाइक मात्र दो-तीन माह पुरानी हैं। लेकिन नकली पेट्रोल का उपयोग करने से दोनों के इंजन सीज हो गए थे। एक अन्य कंपनी के मैकेनिक कुशलेश गुप्ता ने बताया कि दुकान पर प्रतिदिन दो से तीन बाइक ऐसी आ रही हैं जो नकली ईंधन के उपयोग से खराब हुई हैं।
एक कंपनी के प्रतिनिधि कौशलेष गुप्ता ने बताया कि सर्विस सेंटर पर ऐसी बाइक आ रहीं जो नकली ईंधन की वजह से खराब हुई हैं। सर्विस सेंटर के हेड मैकेनिक ने बताया कि हर दिन एक बुलेट रिपेयरिंग के लिए पहुंच रही है। जिसमें माइलेज न देना, धुंआ अधिक देने व इंजन गर्म होने की समस्या है। यह लक्षण नकली या मिलावटी पेट्रोल के हैं। सर्विसिंग के वक्त पेट्रोल निकालने पर भी इसकी पुष्टि कर ली जाती है कि पेट्रोल मिलावटी है या नहीं।
नकली डीजल व पेट्रोल पिछले वर्ष जनपद में पकड़ा गया था, लेकिन दोबारा इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। संदेह होने की स्थिति में ग्राहक पेट्रोल पंप की डेंसिटी मीटर चेक कर असली व नकली ईंधन की पहचान कर सकते हैं। - एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, महराजगंज