फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adulterated mustard oil during Holi...will harm your health

Maharajganj News: होली में मिलावटी सरसों का तेल...खराब कर देगा सेहत

Wed, 25 Feb 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Adulterated mustard oil during Holi...will harm your health
दुकान पर छापामार कर नगूना लेते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। 
सरसों के तेल की जांच में 19 नमूने की आई रिपोर्ट, विभाग ने 15 नमूने किया संग्रहित
विज्ञापन

विभाग की जांच में 29 नमूनों में से 19 नमूने अधोमानक पाए गए
महराजगंज। होली के त्योहार पर खाद्य तेलों की बढ़ी डिमांड को पूरा करने के लिए मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। मात्र एक एक सप्ताह बाद त्योहार है लेकिन बाजार में मिलावटी खाद्य तेल आ गया है। मिलावटी तेल सेहत के नुकसानदायक है। ऐसे में तेल खरीदते समय सतर्कता जरूरी है।
होली के त्योहार पर लोग घर में तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। सहालग में भी पकवान बनाने में बड़े पैमाने पर सरसों के तेल की खपत होती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर सरसों के तेल में मिलावट कर दुकानों पर पहुंचा देते हैं। उधर ग्राहक नकली और असली तेल की पहचान नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से वे दुकानदार की तरफ से दी गई मिलावटी तेल को घर लेकर चले जाते हैं। उधर मिलावटी तेल का इस्तेमाल करने से हेल्थ, स्किन और बालों पर भी कई साइड इफेक्ट होने लगते हैं।
विज्ञापन


कब-कब लिए गए नमूने

जनपद में एक अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सरसों के तेल के कुल 29 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 19 नमूने अधोमानक पाए गए। इन अधोमानक नमूनों के आधार पर 8 मामलों में कोर्ट में वाद दायर किए गए है। कार्रवाई के तहत कुल 1.50 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह आंकड़े बताते हैं कि जिले में तेल की गुणवत्ता गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलो सरसों पेराने पर एक किलो निकलता है तेल
व्यापारियों की माने तो तीन किलो सरसों पेराने पर एक किलो सरसों का तेल निकलता है। बाजार में काला सरसों 70 रुपये और पीला सरसों 90 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में शुद्ध सरसों का तेल बनाने में करीब 200 रुपये प्रति लीटर के आसपास आएगा। जबकि बाजार में शुद्ध सरसों तेल के नाम पर 165 रुपये प्रति लीटर, 140 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। सस्ते दामों में उपलब्ध तेल अक्सर मिलावटी या अधोमानक होता है, जिसमें अन्य सस्ते तेल जैसे पाम ऑयल या राइस ब्रान ऑयल मिलाकर बेचा जाता है। बड़े पैमाने पर तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों की लागत कम पड़ती है। इसलिए वह कम दर पर तेल बेच लेती हैं।
मिलावटी तेल से हृदय रोग का खतरा
डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि पाम ऑयल में संतृप्त वसा लगभग 50 प्रतिशत अधिक होती है। इससे हृदय रोग, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और मोटापे का खतरा बढ़ता है।
वर्जन



होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल शुद्ध एवं मानकों के अनुरूप सामान ही बेचें।

-केके उपाध्याय, प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोयाबीन तेल और खोआ के लिए नमूने
महराजगंज। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। मंगलवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौक बाजार में एक मिठाई दुकान से खोआ, निचलौल से रंगीन कचरी, आनंदनगर में रिफाइंड सोयाबीन तेल और मिष्ठान भंडार सोनौली से खोआ के नमूने लिए। ये सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अभियान के तहत अब तक जनपद के विभिन्न बाजारों से कुल 15 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन गौड़ और हिमांशु जयंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed