{"_id":"63cee6870c9d7847e3300c3e","slug":"adopt-family-planning-for-happiness-maharajganj-news-gkp465265195-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन अपनाना बहुत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन अपनाना बहुत जरूरी
विज्ञापन
करमहां गांव में आयोजित सास बहू सम्मेलन को संबोधित करते डॉ.केपी सिंह।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खुशहाली के लिए परिवार नियोजन अपनाएं
महराजगंज। मिशन विकास परिवार के तहत परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सदर सीएचसी के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर करमहा में सोमवार को सास-बेटा-बहू सम्मेलन हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ.केपी सिंह ने परिवार की खुशहाली के लिए परिवार नियोजन पर जोर दिया।
डॉ.केपी सिंह ने कहा कि जब किसी के घर में नई बहू आती है और उसे दो साल में कोई संतान नहीं होती है तो लोग तरह-तरह की बातें शुरू कर देते हैं। यह एक भ्रांति हैं, इसे मिटाना होगा। छोटा परिवार और खुशहाल परिवार के लिए नव दंपति को शादी के दो साल के बाद ही संतान के लिए योजना बनानी चाहिए। साथ ही दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतराल रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनचाहे गर्भ से मुक्ति के लिए ‘बॉरुकेट आफ च्वाइस’ के आधार पर परिवार नियोजन के साधनों को चुना जा सकता है।
सीएचओ पिंकी ने कहा कि सास-बहू एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। हर सास बहू को बेटी तथा हर बहू सास को मां समझें। इससे परिवार शांति और खुशहाली की तरफ बढ़ेगा। सास-बेटा और बहू को छोटा, स्वस्थ और खुशहाल परिवार का महत्व समझाया। ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी ने कहा कि परिवार नियोजन के साथ साथ साफ सफाई भी बहुत जरूरी है। मटिहनिया की सीएचओ नीलम, पुनीता, पूजा यादव, फुलवासी देवी, पूनीता पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिभागियों को किया सम्मानित
सम्मेलन में 60 प्रतिभागियों में गुब्बारे उड़ाकर पकड़ने की प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों तथा आशा कार्यकर्ताओं को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह, ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी, पिंकी, पुनीता ने सम्मानित किया।