फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Admissions for classes 9 and 11 in secondary schools will be open until the 5th.

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों में नौवीं व 11वीं में पांच तक होंगे प्रवेश

Sun, 21 Jun 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Admissions for classes 9 and 11 in secondary schools will be open until the 5th.
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने कक्षा नौ व 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की है। वहीं हाईस्कूल कम्पार्टमेंट या सन्निरीक्षा परीक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य 40 रुपये प्रति छात्र की दर से पंजीकरण शुल्क जमा कर 25 अगस्त की मध्यरात्रि तक परिषद की वेबसाइट पर विवरण अपलोड करेंगे। ऑनलाइन विवरणों की जांच 26 अगस्त से पांच सितंबर तक होगी, जबकि छह से 20 सितंबर तक संशोधन का मौका मिलेगा। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित अभिलेख 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से प्राप्त निर्देश पत्र डीआईओएस स्तर से सभी प्रधानाचार्य को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed