फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aditya was murdered by strangulation

Maharajganj News: गला दबाकर की गई थी आदित्य की हत्या

Sun, 08 Feb 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aditya was murdered by strangulation
अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मनाती तहसीलदार व​शिष्ठ वर्मा।
फरेंदा। थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के आदित्य चौरसिया (19) का शव शुक्रवार की शाम को घर पहुंचा तोे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए परिजनों से अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की 20 घंटे की मशक्कत के बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए। पुलिस ने हत्या के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी की है। पुलिस उसके मोबाइल से हुई बातचीत का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन दिन पहले गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन

आदित्य चौरसिया का शव मिलने के बाद पुलिस मामले को लेकर सतर्क रही। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को आदित्य का शव घर पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पर इकट्ठा हो गए। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। परिजनों मांग पूरी नहीं होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार सुबह तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, सीओ अनिरूद्ध कुमार, प्रभारी निरीक्षक याेगेंद्र कुमार राय, थानाध्यक्ष पुरंदरपुर मनोज कुमार राय, थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से अंतिम संस्कार करवाने के लिए प्रयास करने लगे तो परिजन उग्र हो गए। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के मोबाइल व जूते की बरामदगी की मांग कर रहे थे।
जबकि मृतक की बहनें रेनू व साधना और भाई अभिषेक हत्यारों का नाम जानने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने व आरोपियों के नाम की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही मोबाइल की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के काफी मान-मनौव्वल करने पर करीब 20 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आदित्य की मां की तहरीर पर प्रदीप गुप्ता, चांदनी, चंदन, मथुरा, शनि व अजय के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी के घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा : बैकुंठपुर के युवक आदित्य चौरसिया का शव घर पहुंचने के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही। पुलिस भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को लेकर बेहद सतर्क रही।

मृतक और उसकी प्रेमिका के घर के सामने भी पुलिस का कड़ा पहरा है। ग्रामीणों के उग्रता पर पुलिस नजर बनाए हुए थी। गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। परिजनों को मनाने के लिए पुलिस कई बार प्रयास करती रही लेकिन परिजन न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पर अड़े हुए थे। त्रिमुहानी घाट पर प्रशासन की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार : आदित्य का अंतिम संस्कार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। कड़ी मेहनत के बाद परिजन जब अंतिम संस्कार को राजी हुए तो पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रशासन की देख-रेख में शव को क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट ले जाया गया। मृतक के बड़े भाई अभिषेक चौरसिया ने मुखाग्नि दी तो माहौल गमगीन हो गया। पुलिस अंतिम संस्कार के समय घाट पर भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed