फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adda Bazar CHC will be operated on PPP mode

Maharajganj News: पीपीपी मोड पर संचालित होगा अड्डा बाज़ार सीएचसी

Sat, 13 Sep 2025 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Adda Bazar CHC will be operated on PPP mode
महराजगंज। अड्डा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित किया जाएगा। इसे 30 शैय्या युक्त प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस महत्वाकांक्षी कदम से ग्रामीण और दूरदराज के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, प्रदेश के 15 चुनिंदा सीएचसी को इस योजना में शामिल किया गया है, जिनमें महराजगंज का अड्डा बाजार सीएचसी भी शामिल है। इन केंद्रों को पीपीपी मॉडल के तहत स्थापित, सुसज्जित, वित्त पोषित और संचालित किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। सीएमओ डाॅ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जल्द ही अड्डा बाजार सीएचसी पर बेहतर सुविधाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed