{"_id":"66ce61395cc20027700b2f44","slug":"action-will-be-taken-against-schools-without-u-dice-code-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129857-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यू-डायस कोड विहीन स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यू-डायस कोड विहीन स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Wed, 28 Aug 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। यू-डायस कोड विहीन स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। बिना यू-डायस कोड के विद्यालय नहीं चलने पाएंगे। जिन स्कूलों के पास उक्त कोड अबतक नहीं है वह आवेदन कर सिर्फ 31 अगस्त तक ही इसे प्राप्त कर सकते हैं। सितंबर महीने जांच व कार्रवाई की जाएगी
शिक्षा विभाग की योजनाओं को पारदर्शी बनाने के साथ स्कूलों से जुड़ी सूचनाएं ऑनलाइन रखने के लिए यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण होता है। इसमें बच्चों का विवरण पोर्टल पर अपलोड होता है। एक पर्सनल एजुकेशन नंबर (पेन नंबर) जारी होता है। इसी नंबर से बच्चे की पहचान होती है। स्कूल में उपलब्ध सुविधाएं, शिक्षकोंं की संख्या, शैक्षिक योग्यता, बच्चों की प्रोफाइल का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड होता है।
प्रत्येक स्कूल के पोर्टल से यू-डायस कोड भी अलाॅट होता है। इससे स्कूलों की निगरानी होती है। विभाग का मानना है कि ऐसे स्कूल जिले में संचालित हो रहे हैं जिनके पास यह कोड नहीं है। क्योंकि काफी पिछले चार माह तक पोर्टल ठप था। इस माह विकल्प खुलने के बाद अब ऐसे स्कूलों को आखिरी समय सीमा देते हुए 31 अगस्त तक कोड के लिए आवेदन करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
पुराने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कोड नहीं दिया जाएगा। विशिष्ट पहचान या प्रमाणपत्र वाले नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को ही कोड देने की संस्तुति की जाएगी। बेसिक प्रोफाइल विवरण में कोई भी बदलाव जैसे श्रेणी, प्रबंधन, कक्षाओं, प्री प्राइमरी और स्ट्रीम में किसी भी प्रकार के परिवर्तन कराना हो तो सूचना पोर्टल पर एक्टिव लिंक के माध्यम से देनी होगी।
विद्यालय के लिए यू-डायस आवश्यक है। जिले से जुड़े आंकड़े यू-डायस प्लस पोर्टल से ही प्राप्त होते हैं। पोर्टल पर कोड के लिए विकल्प खुला है। जिनके पास कोड नहीं है वह 31 तक आवेदन कर प्राप्त कर लें। बिना कोड के विद्यालय संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी