फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Acting on a complaint, the SDM and Tehsildar visited the Shri Ram Janaki Temple and inspected the construction work.

Maharajganj News: शिकायत पर श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

Sun, 04 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Acting on a complaint, the SDM and Tehsildar visited the Shri Ram Janaki Temple and inspected the construction work.
पुरानी बाउंड्री हटाकर दुकान निर्माण की शिकायत पर मौके का निरीक्षण, धर्मशाला की मरम्मत के निर्देश
विज्ञापन

निचलौल के कोर्ट मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर का मामला

निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के कोर्ट मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर की पुरानी बाउंड्री हटाकर दुकानों के निर्माण की शिकायत पर शनिवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम और तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने और धर्मशाला की क्षतिग्रस्त दीवारों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े लोगों ने शिकायत की थी कि नगर पंचायत की ओर से मंदिर की पुरानी बाउंड्री वॉल हटाकर वहां व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने इससे मंदिर को नुकसान और परिसर की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

शिकायत के मद्देनजर एसडीएम और तहसीलदार टीम के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर, धर्मशाला और चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के बाहर होने वाला निर्माण नियमों के अनुरूप होना चाहिए और इससे मंदिर की व्यवस्था, सुंदरता व धार्मिक स्वरूप प्रभावित नहीं होना चाहिए। स्थानीय सुविधा और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा निर्माण लोगों के हित में हो सकता है लेकिन इसकी व्यवस्था में मंदिर की प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। वहीं धर्मशाला की क्षतिग्रस्त दीवारों की जल्द मरम्मत कराने को कहा गया। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम जानकी मंदिर के बाउंड्री वॉल तोड़ने की सूचना मिली थी मंदिर के पुजारी को आपत्ति थी कि निर्माण कार्य मंदिर के जमीन पर किया जा रहा है। मौके पर राजस्व निरीक्षक को लेकर जांच पड़ताल किया गया है तो निर्माण कार्य बाजार के जमीन पर होता मिला है किसी तरह की विशेष दिक्कत वाली कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed