फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of threatening to murder the advocate, FIR registered against the couple

Maharajganj News: अधिवक्ता को हत्या की धमकी देने का आरोप, दंपती पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Feb 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to murder the advocate, FIR registered against the couple
15 जनवरी 2026 को आरोपी दंपती महराजगंज लौटे और फिर से धमकियां देने लगे
विज्ञापन

महराजगंज। न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता को फोन पर गालियां देने, जान से मारने धमकी देने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिवक्ता नीतिश वर्मा ने थाना कोठीभार में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी सरिता वर्मा और उसके पति शैलेश वर्मा उर्फ डिंकू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




कटहरी खुर्द गांव निवासी अधिवक्ता नीतिश वर्मा ने शिकायत में बताया कि घटना की शुरुआत 7 अक्तूबर 2025 को हुई। उस दिन आरोपी सरिता ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन करके अपमानजनक गालियां दीं। इसके अलावा, सरिता ने उन्हें और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी भी दी। सरिता के बाद उसके पति शैलेश वर्मा ने भी फोन करके गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और परिवार को भयभीत किया। मामले में नया मोड़ तब आया जब 15 जनवरी 2026 को आरोपी दंपती महराजगंज लौटे और फिर से धमकियां देने लगे। नीतिश ने बताया कि आरोपियों का यह व्यवहार उनकी जान-माल के लिए वास्तविक खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन




कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत पर आरोपी सरिता वर्मा और उसके पति शैलेश वर्मा उर्फ डिंकू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed