फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of taking lakhs of rupees in the name of exorcism, assault

Maharajganj News: झाड़-फूंक के नाम पर लाखों रुपये लेने का आरोप, मारपीट

Mon, 16 Mar 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking lakhs of rupees in the name of exorcism, assault
समस्या का समाधान कराने के लिए झाड़-फूंक के नाम पर 20 से 25 लाख रुपये लेने का आरोप
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान अंधविश्वास से जुड़ा होने का मामला आया सामने
परतावल। नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में रविवार सुबह झाड़-फूंक के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए वह वर्ष 1998 में कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सोखा के पास गया था। परतावल–पिपराइच मार्ग पर उसकी दुकान होने के कारण वह लगातार झाड़-फूंक के नाम पर वहां आता-जाता रहा। आरोप है कि इस दौरान सोखा ने इलाज के नाम पर उससे करीब 20 से 25 लाख रुपये ले लिए लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ वर्ष पहले सोखा की मौत होने के बाद उसके भतीजे ने भी झाड़-फूंक का कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित व्यक्ति नाराज होकर रविवार को परतावल स्थित सोखा के भतीजे की दुकान पर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। बाद में दोनों पक्षों के परिजन और समर्थक भी वहां पहुंच गए। घंटों चली पंचायत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उप निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि झाड़-फूंक को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed