फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of kidnapping a teenager found in Gorakhpur

Maharajganj News: गोरखपुर में मिला किशोर अपहरण का लगाया आरोप

Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a teenager found in Gorakhpur
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बागापार में 15 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बालक के पिता राजू राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर की सुबह उनका पुत्र मोहित राजभर घर से खेत जाने के लिए निकला था। तभी सफेद रंग के बोलेरो सवार अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और रास्ता पूछा और उसे लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

काफी खोजबीन किया लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चला। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि आपका लड़का गोरखपुर जिले के टिकरिया रोड स्थित महुआतर चौराहे के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि किशोर एक दुकानदार के वहां बैठा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की जांच-चौकसी के कारण बदमाश बच्चे को सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी संलिप्त पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed