फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of embezzling Rs 7 lakh in the name of selling land, pleaded for justice to the SP

Maharajganj News: जमीन बेचने के नाम पर सात लाख हड़पने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 17 Mar 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 7 lakh in the name of selling land, pleaded for justice to the SP
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसहिया बुजुर्ग की एक विधवा महिला ने जमीन दिलाने के नाम पर लगभग साथ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसहिया बुजुर्ग निवासी नीति वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की 17 जनवरी 2024 को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके में रहकर मजदूरी कर किसी तरह जीवनयापन कर रही है। पीड़िता के अनुसार, उसने प्रॉपटी डीलर हसन अली निवासी गोरखपुर से बसहिया बुजुर्ग में 8 डिसमिल जमीन 2.37 लाख रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से लगभग 19 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। इसमें तीन डिसमिल जमीन उसके नाम तथा 5 डिसमिल जमीन उसके पिता जयप्रकाश वर्मा के नाम रजिस्ट्री होनी थी। आरोप है कि उसने अपने जेवर बेचकर तथा पिता द्वारा अलग-अलग तिथियों में नकद व चेक के माध्यम से कुल करीब 16 लाख रुपये जमीन डीलर को दे दिए।
विज्ञापन

28 मई 2025 को उसके पिता के नाम 5 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई लेकिन उसके हिस्से की तीन डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद से जमीन डीलर लगातार टालमटोल करता रहा और कई बार थाने में लिखित इकरारनामा देने के बावजूद तय तिथि पर रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 28 जनवरी 2026 को जब वह अपने पिता के साथ जमीन पर पहुंचकर रजिस्ट्री कराने या पैसा वापस करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed