फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused arrested with illegal marijuana and weapons

Maharajganj News: अवैध गांजा व असलहा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with illegal marijuana and weapons
भिटौली। भिटौली पुलिस ने अवैध गांजा एवं असलहा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के कठिनहिया गांव निवासी उमेश यादव लंबे समय से अवैध कारोबार में संलिप्त था। उसके विरुद्ध भिटौली थाने में मुकदमा भी पंजीकृत है। भिटौली पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। सोमवार को भिटौली पुलिस ने अभियुक्त उमेश यादव को 2 किलो गांजा और एक अदद देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसका उपयोग वह तस्करी के लिए किया करता था। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

भिटौली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक यदुवीर यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में टीम ने कई जगह छापेमारी की। अंततः आज पुलिस को कामयाबी मिल गई। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि उक्त अभियुक्त की भिटौली पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed