फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accusation of rape of a teenage girl; FIR registered.

Maharajganj News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accusation of rape of a teenage girl; FIR registered.
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को मामले का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, आरोपी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। कुछ समय बाद जब परिजन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी से पूछताछ की। इसके बाद मामला सामने आया और परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। कोल्हुई पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed