{"_id":"602579a38ebc3ee8f429872a","slug":"accident-maharajganj-news-gkp384388056","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाें में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाें में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन
श्यामदेवरवा थाना क्षेत्र में हुए हादसे, गंभीर हालत में घायल जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के दो स्थानाें पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक श्यामदेवरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी राम नरेश चौधरी उर्फ दारा सिंह (60) बुधवार को अपने दो साथियों के साथ एक बाइक से निचलौल आए थे। रात करीब दस बजे साथियों के साथ बाइक से वापस घर के लिए लौट रहे थे। अभी वह निचलौल रौतार मार्ग स्थित कोहडवल चौराहे के निकट पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। राम नरेश चौधरी मौके पर अचेत हो गए। साथी स्थानीय लोगों की मदद से अचेत राम नरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने राम नरेश को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के उन्ती खास गांव निवासी परशुराम यादव (50) निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर गिर कर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी निचलौल लाया गया। जहां पर हालत बिगड़ते देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।