फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abundance of illegal dental clinics...Munna Bhai is getting treatment

Maharajganj News: अवैध डेंटल क्लीनिक की भरमार... मुन्ना भाई कर रहे इलाज

Mon, 17 Jun 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Abundance of illegal dental clinics...Munna Bhai is getting treatment
 डेंटल क्लिनिक।
महराजगंज। जिले में बगैर पंजीकरण के अवैध डेंटल क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर शिकंजा कसने में फेल है। इसमें ज्यादातर तो ऐसे हैं, जिनके पास कोई डिग्री ही नहीं है। 200 से अधिक क्लीनिक कस्बे, गली चौराहा में संचालित हो रहे हैं। मुन्ना भाई बने डेंटिंस्ट बेहतर इलाज का झांसा देकर लोगों को मौत के मुहाने पर पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

बात शहर की करें तो यहां भी गलियां में डेंटल क्लीनिक खुले हैं, इसमें कुछ डिग्री धारी हैं। कुछ ऐसे हैं जो तर्जुबे से दांत की बीमारी दूर करते हैं। उनके पास कोई डिग्री नहीं है। हैरानी की बात है कि डेंटल क्लीनिक का पंजीकरण कराने में किसी को रुचि नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इनकों पंजीकरण कराने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में पड़ताल के दौरान फरेंदा रोड से आगे बढ़ने पर महुअवा चौराहे पर एक मकान पर बोर्ड दिखा। डॉक्टर का नाम लिखा था, लेकिन डिग्री नहीं लिखी थी। अंदर जाने पर दांत उखाड़ने का पूरा संसाधन उपलब्ध मिला। मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इसी तरह से निचलौल, फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, घुघली, परतावल, पनियरा, कोल्हुई में भ्रमण के दौरान डेंटल क्लीनिक मिले। इसमें कुछ ऐसे मिले, जिनके पास कोई डिग्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा कस्बे में ब्लाॅक के पास मिले धीरज ने बताया कि तजुर्बे वाले डॉक्टर इलाज तो तेजी से करते हैं, लेकिन केस खराब होने के बाद किनारा कस लेते हैं। इसी तरह से अन्य लोगों ने भी मुन्ना भाई की कथनी करनी बयां की। तजुर्बे वाले डॉक्टर साहब 100 से लेकर 1000 रुपये तक का इलाज करते हैं। वहीं डिग्रीधारी डॉक्टर की फीस 100 से 200 रुपये निर्धारित होती है। पूरा खेल दवा में होता है। पहले से तय हुई कंपनी की दवा लिखकर मोटी रकम अर्जित करते हैं। सूत्र बताते हैं कि दांत की बीमारी होने पर ये डॉक्टर कम से कम 500 रुपये की दवा लिखते हैं। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां जगह मिली वहीं क्लीनिक बनाकर काम शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed