{"_id":"611013438ebc3ef44f3a276a","slug":"aayushman-mitra-not-appoitment-in-five-block-maharajganj-news-gkp404896986","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लॉकों में नहीं तैनात हो सके आयुष्मान मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लॉकों में नहीं तैनात हो सके आयुष्मान मित्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच ब्लॉकों में नहीं तैनात हो सके आयुष्मान मित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। जिले में आयुष्मान भारत योजना की प्रगति ठीक नहीं है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के अलावा योजना के लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में आयुष्मान मित्र की तैनाती होनी थी, लेकिन अभी पांच ब्लॉकों में आयुष्मान मित्र की तैनाती नहीं हो सकी है, ऐसे में जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 लाख 48 हजार 450 लाभार्थी परिवार के प्रत्येक सदस्यों को योजना का लाभ दिया जाना है। जिसमें सिसवा, घुघली, मिठौरा, बृजमनगंज, धानी में आयुष्मान मित्रों की तैनाती नहीं हो सकी है। जिससे इन ब्लॉको में लाभार्थियों को योजना का लाभ ठीक ढंग से नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं लाभार्थियों को मिलने वाले जरूरी सुविधाएं से वंचित होना पड़ता है।
योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि जिले के 5 ब्लॉकों में आयुष्मान मित्रों की तैनाती के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इन ब्लॉकों में आयुष्मान मित्रों की तैनाती हो जाएगी जिससे आयुष्मान भारत योजना का रफ्तार तेजी से बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
यह कार्य करते हैं आयुष्मान मित्र
आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के अलावा आयुष्मान लाभार्थियों का इलाज कराने आयुष्मान योजना के तहत सभी सूचनाएं पोर्टल पर अपडेट करने के अलावा योजना के प्रति लोगों को जागरूकता फैलाने के लिए आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की जाती है।